न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 21 जुलाई। देशभर में छात्रों के अधिकारों तथा उनके भविष्य की रक्षा के उद्देश्य से हरियाणा कांग्रेस में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज रात्रि हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ पर विरोध-धरना हेतु पैदल मार्च निकाला जा रहा था। इस दौरान पुलिस कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही हिरासत में लेकर सेक्टर-17 स्थित पुलिस थाने ले गई।
इस अवसर पर अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, बलवान दौलतपुरिया, मंजू चौधरी, पूजा चौधरी, बलराम डांगी, विकास सहारण, इंदुराज नरवाल, दविंदर हंस, जस्सी पेटवाड़, परमवीर सिंह, गीता भुक्कल, शीशपाल केहरवाला, चंद्र प्रकाश, नरेश सेलवाल, मामन खान, मनदीप चट्ठा, रामकरण काला, बी बी बत्रा, समस्त विधायकगण, पूर्व विधायक मेवा सिंह, जसवीर मल्लौर, लहरी सिंह, अर्जुन सिंह, पंचकूला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान, अंबाला कैंट के अध्यक्ष परविंदर परी, अंबाला ग्रामीण के अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, यमुनानगर ग्रामीण के अध्यक्ष नरपाल सिंह, यमुनानगर शहरी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कांग्रेस सेवा दल हरियाणा की मुख्य संगठक डॉक्टर पूनम चौहान, वरिष्ठ पार्टी नेता, पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
