Follow

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिली नए घरों की चाबियां : सांसद रेखा शर्मा

जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ ऐतिहासिक कदम : राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा

पंचकूला में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित, पीएम नरेन्द्र मोदी के जींद कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव, प्रदेश को मिली विकास की नई दिशा : रेखा शर्मा

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से हरियाणा के विकास को मिलेगी नई गति: भाजपा नेताओं ने जताया आभार

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

पंचकूला 17 जुलाई। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो वर्तमान भारत के विकास के साथ-साथ भविष्य के भारत के निर्माण के संकल्प को भी साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ इस दिशा में एक ऐतिहासिक एवं मील का पत्थर साबित होगा।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा आज इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर जींद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

इस अवसर पर सांसद रेखा शर्मा एवं अन्य अतिथिगणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत दो लाभार्थियों वीरो देवी एवं किरना देवी, निवासी गाँव नटवाल, खंड रायपुररानी को उनके नए आवासों की चाबियाँ प्रदान कीं।

रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने 14,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं हरियाणा सहित पूरे देश के विकास को नई गति प्रदान करेंगी तथा आधुनिक, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Special Offer
ADVERTISEMENT

रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को साकार करने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के समग्र विकास में मजबूत कनेक्टिविटी और आधुनिक संचार सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सड़क, रेलवे और हवाई संपर्क के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार और सुदृढ़ीकरण हुआ है, जिससे विकास को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा, विशेषकर पंचकूला, से विशेष लगाव रहा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई दिशा और नए आयाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु अनेक जनहितकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के विकास के प्रति सदैव विशेष संवेदनशील और प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ तथा 14,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेंगी तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण और विकास को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की गई हैं। इन योजनाओं के सकारात्मक परिणामस्वरूप आज हरियाणा शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, उद्योग तथा अन्य कई क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है।

पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणावासियों को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात दी है। इसके साथ ही उन्होंने करोड़ों रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने इन ऐतिहासिक सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की ओर से आभार व्यक्त किया।

हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन से पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश को दी गई विकास परियोजनाएं हरियाणा की प्रगति को नई गति देंगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सहित अनेक ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात देकर हरियाणावासियों को विकास का अमूल्य उपहार दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी परियोजनाएं प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया गया है । यह केवल एक नई ट्रेन की शुरुआत नहीं, बल्कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा की हाइड्रोजन ट्रेन आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की तकनीक का प्रतीक है। इससे प्रदूषण में कमी आएगी, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और भारत विश्व के अग्रणी देशों की श्रेणी में और अधिक मजबूती से खड़ा होगा। उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री ने लगभग 14 हज़ार 700 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया है। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में विकास की गति लगातार तेज हो रही है।

इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा, भाजपा के वरिष्ठ नेट कृष्ण ढुल, हरियाणा फ़ार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष बी.बी. सिंघल, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, जिला प्रभारी रवि बतान सहित अन्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh