Follow

मुख्यमंत्री सैनी ने न्यायमूर्ति स्वर्गीय महाबीर सिंह सिंधु के निधन पर जताया गहरा शोक

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 2 जुलाई।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति स्वर्गीय महाबीर सिंह सिंधु के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री वीरवार को चंडीगढ़ स्थित न्यायमूर्ति स्वर्गीय महाबीर सिंह सिंधु के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु ने अपने दीर्घ न्यायिक जीवन में निष्पक्षता, निष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ न्यायपालिका की गरिमा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व न्यायिक सेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन न्यायिक जगत तथा समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh