पंचकूला पुलिस के मुख्य सिपाही सत्यवान सिंह ने सड़क पर गिरा एप्पल आईफोन असली मालिक को लौटाया
डीसीपी ने दी शाबाशी, मालिक ने जताया विशेष आभार
न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 25 जून। पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश कर जनता का दिल जीत लिया है। सेक्टर-20 थाना के मुख्य सिपाही सत्यवान सिंह को ड्यूटी के दौरान सड़क के किनारे एक कीमती एप्पल मोबाइल फोन लावारिस हालत में पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बिना किसी देरी के तत्परता दिखाते हुए मोबाइल के असली मालिक का पता लगाया और पूरी ईमानदारी के साथ फोन उन्हें सकुशल सौंप दिया। पुलिसकर्मी के इस सराहनीय कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है और डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने भी मुख्य सिपाही सत्यवान सिंह की पीठ थपथपाते हुए उनकी ईमानदारी को सराहा है।
यह घटना 24 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे की है, जब सेक्टर-20 पंचकूला थाना के सामने मुख्य सिपाही सत्यवान सिंह को सड़क किनारे एक लावारिस आईफोन मिला। जांच-पड़ताल करने के बाद पता चला कि यह फोन सेक्टर-20 पंचकूला के ही निवासी हवा सिंह लोहान का है। पुलिस ने तुरंत उनसे संपर्क किया और थाने बुलाकर उनका मोबाइल फोन बिल्कुल दुरुस्त हालत में उनके सुपुर्द कर दिया।
पुलिसकर्मी की इस ईमानदारी से गदगद होकर हवा सिंह लोहान ने पंचकूला पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। पुलिसकर्मी की इस ईमानदारी से गदगद होकर हवा सिंह लोहान ने पंचकूला पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिसकर्मी की तारीफ करते हुए कहा, “मैं सेक्टर-20 थाने के मुख्य सिपाही सत्यवान सिंह की ईमानदारी और निष्ठा की दिल से सराहना करता हूँ। आज शाम करीब 6 बजे थाने के सामने मेरा मोबाइल सड़क पर गिर गया था, जो उन्हें मिला और उन्होंने सुरक्षित मुझे सौंप दिया। मैं उनका बेहद आभारी हूँ। पुलिस का ऐसा सकारात्मक रवैया और व्यवहार न केवल आम जनता का भरोसा जीतता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।”
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।