चंडीगढ़, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा संविधान हत्या दिवस के अवसर पर टैगोर थिएटर, सेक्टर-18, चंडीगढ़ में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राज्यसभा सांसद रेखा वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मंच पर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी, प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के संयोजक शक्तिदेवशाली, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रा सिंह, भारत कुमार तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सत्य पाल जैन ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आपातकाल के दौरान गिरफ्तार किए गए लोकतंत्र सेनानियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं देशराज टंडन, जतिंदर चोपड़ा, ओम प्रकाश आहूजा, सुरिंदर महाजन तथा धर्मवीर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष, साहस और बलिदान का अभिनंदन किया।


पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।