Follow

मायावती, अखिलेश की सुरक्षा में सर्वाधिक सुरक्षा बल तैनात : यूपी सरकार

न्यूज़म ब्यूरो 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सदस्यों द्वारा अपने नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कम सुरक्षा देने और एनएसजी सुरक्षा नहीं मिलने को लेकर प्रश्न के उत्तर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उच्च सदन विधान परिषद में स्पष्ट कर कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में 81 सुरक्षाकर्मियों का नियतन है, इसके सापेक्ष 82 सुरक्षाकर्मी लगे हैं।

बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा में 156 सुरक्षाकर्मियों के नियतन के मुकाबले 161 सुरक्षकर्मी लगे हुए हैं।

वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए 186 सुरक्षाकर्मियों का नियतन है और 185 सुरक्षाकर्मी नियुक्त हैं।

सभी को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई और एनसजी की सुरक्षा केवल मायावती के पास है। मौर्य ने कहा कि सभी उपमुख्यमंत्रियों से लेकर प्रदेश के एक-एक व्यक्ति तक की पूरी सुरक्षा की चिंता राज्य सरकार कर रही है।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh