Follow

सीएम सैनी ने बाबा भूमणशाह सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्मदास से की भेंट, लिया आशीर्वाद

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंजाब के गांव खूंईया सरवर पहुंचकर बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महंत श्री ब्रह्म दास का अभिवादन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सही दिशा प्रदान करने के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य आधार है, जिसने सदैव समाज में भाईचारे, आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है।

ऐसे महान संतों का मार्गदर्शन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

महंत श्री ब्रह्म दास ने भी मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की मंगल कामना की।

इस दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh