Follow

लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से मशीनों का किया शुभारंभ, जलभराव से मिलेगी राहत : खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 17 फरवरी : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल में सीवर लाइनों की सफाई के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई चार सुपर सकर मशीनों का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

इस दौरान खेल राज्य मंत्री ने कहा कि पलवल में पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक हेल्थ विभाग को आधुनिक सुपर सकर मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। इन मशीनों की सहायता से शहर की सीवरेज व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यह सीवर क्लीनिंग मशीन वैक्यूम और जेटिंग तकनीक का उपयोग कर सीवरेज लाइनों से गाद, कीचड़ और ठोस अपशिष्ट को बाहर निकालने में सक्षम है।

उन्होंने बताया कि यह मशीन 2200 पीएसआई तक के हाई-प्रेशर जेट से अवरुद्ध सीवर लाइनों को खोल सकती है तथा इसमें लगभग 10,000 लीटर तक कचरा संग्रहण की क्षमता है। इन मशीनों के संचालन से सफाई कार्य में तेजी आएगी और मैनुअल सफाई की आवश्यकता में भी कमी आएगी।

गौतम ने कहा कि सुपर सकर मशीनों के उपयोग से पलवल की सीवरेज और ड्रेनेज प्रणाली सुदृढ़ होगी तथा शहर को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पलवल के सौंदर्यीकरण के लिए चौक-चौराहों का विकास किया जा रहा है और करोड़ों रुपये की लागत से सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh