न्यूज़म ब्यूरो
भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के वरिष्ठ IAS अवि प्रसाद की तीसरी शादी ने खबरों की दुनिया में हलचल मचा रखी है। अवि प्रसाद वर्तमान समय में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के CEO पद पर कार्यरत हैं। IAS अवि प्रसाद ने अपनी तीसरी शादी 2017 बैच की IAS अंकिता धाकरे से की है और यह इनकी जिंदगी का निजी फ़ैसला है।
बताते चलें कि यह शादी अवि प्रसाद ने दोनों पत्नियों से तलाक के बाद की है। अवि प्रसाद की ये शादी कूनो रिजॉर्ट्स स्थित एमपीटी के एक होटल में की गई बताई जाती है। उनकी नव विवाहिता पत्नी IAS अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय (प्रशासनिक सेवा) में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं।
IAS अवि प्रसाद UP के सीतापुर ज़िले के रहने वाले हैं। उन्होंने MP के कई जिलों में कलेक्टर रहते हुए काफी अच्छा काम किया है। इनकी शादी की सबसे खास बात यह है कि इन्हें तीनों पत्नियां IAS अफ़सर मिली। इनकी पहली पत्नी 2014 बैच की IAS अफ़सर रिजु बाफना थीं, जो अभी शाजापुर में कलेक्टर हैं।उनकी दूसरी पूर्व पत्नी 2016 बैच की IAS अफ़सर मिशा सिंह थीं, जो अभी रतलाम में कलेक्टर हैं।