Follow

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की भेंट

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला 15 फरवरी, 2026 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आज लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर अध्यक्ष ने राज्यपाल को सोमवार, 16 फरवरी से प्रारंभ होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

इस मौके पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh