न्यूज़म ब्यूरो
शिमला, 8 जून, 2026 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर एक, खलियार की निर्दलीय पार्षद अलकनंदा हांडा ने भेंट की।
इस अवसर पर पार्षद ने राज्य सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी पहलों पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आम लोगों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के विकास और प्रगति के लिए समर्पित एक दूरदर्शी नेता बताया।
इस अवसर पर धर्मपुर से विधायक चन्द्र शेखर भी उपस्थित थे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
