Follow

हरियाणा के राज्यपाल घोष ने देश भर से आए पीठासीन अधिकारियों-प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए देश भर से आए गणमान्य

न्यूज़म ब्यूरो


चंडीगढ़, 8 जून – 
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज हरियाणा के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में द्वितीय कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों एवं विशिष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

हरियाणा विधानसभा द्वारा 8 से 10 जून, 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रमुख संसदीय नेता, विधायक एवं विधानमंडलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

Advertisement

सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करना, विधायी एवं संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़ी श्रेष्ठ परंपराओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा शासन एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श को प्रोत्साहित करना है।

Special Offer
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के संकल्प के अनुरूप सभी प्रतिनिधियों लोक भवन तक इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से यात्रा कर पहुंचे।

यह पहल कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


राज्यपाल द्वारा सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर सहित विभिन्न राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पीठासीन अधिकारी शामिल थे।


इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश तथा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लोक भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया।


कार्यक्रम में हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी, हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार सहित सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन-II की पांच विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों ने भी भाग लिया।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh