Follow

प्रयास है बजट सत्र पूरी तरह से सार्थक रहे : हरविंद्र कल्याण

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 14 फरवरी : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज करनाल जिला के घरौंडा में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के निर्देश दिए।

कल्याण ने आज करीब चार घंटे से अधिक समय तक लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए बजट सत्र संबंधी सवाल पर कल्याण ने कहा कि 20 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी। हरियाणा विधानसभा सचिवालय इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

Advertisement

पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रयास रहेगा कि बजट सत्र सार्थक रहे ,ज्यादा से ज्यादा चर्चाएं हों। अधिक से अधिक सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका मिले। कई सदस्य गंभीर चर्चा के माध्यम से अच्छे सुझाव/समाधान लेकर आते हैं। ऐसी ही सार्थक चर्चा के माध्यम से लोगों की समस्याएं दूर होती हैं। उसी से प्रदेश के विकास का रोड मैप तैयार होता है।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh