Follow

“कांग्रेस एक 'रामलीला पार्टी', वर्दियां बदल-बदलकर आते हैं कलाकार” : अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष

Listen to this article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में सुरक्षा चक्र हुआ अभेद्य, 114 राफेल जेट्स से आसमान में बढ़ेगी भारत की धमक : अनिल विज

जिस सदन में 140 करोड़ लोगों के भविष्य पर चर्चा होती है उस सदन में विपक्ष बात करने नहीं बल्कि इसे बाधित करने की मंशा से आता है : अनिल विज

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला/चंडीगढ़, 14 फरवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी को रामलीला पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब लोग तो रहे नहीं, इसीलिए ये वर्दियां बदल-बदलकर आ जाते हैं। आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किसान नेताओं से बातचीत करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर बोलते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस प्रकार रामलीला में वही कलाकार अलग-अलग वेशभूषा डालकर कभी रावण और राम दोनों की सेना में शामिल हो जाते हैं, ठीक उसी प्रकार कांग्रेस वाले भी कभी मजदूर, कभी किसान, कभी व्यापारी बनकर आ जाते हैं। इनके (कांग्रेस) पास अब लोग तो रहे नहीं इसीलिए यह वर्दियां बदल-बदलकर आ जाते हैं।

Advertisement

“चीन की सरहद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'लैंडिंग', हाईवे बना रनवे, अनिल विज बोले : नॉर्थ ईस्ट जाने से कांग्रेस डरती थी, मोदी ने इतिहास रच दिया”
असम के डिब्रूगढ़ में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान हाईवे पर लैंड हुआ जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है, जब प्रधानमंत्री ने आज हाईवे पर बहुत बड़े जहाज से लैंड किया। कांग्रेस के तो प्रधानमंत्री नॉर्थ ईस्ट में चीन की वजह से जाने से डरते थे, कांग्रेस ने उस क्षेत्र को पूरे तरीके से नजरअंदाज करते हुए कोई विकास नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद उन्होंने नॉर्थ ईस्ट पर विशेष ध्यान दिया है। वहां पर विकास हुआ, गाड़ियां चलाई गई, सड़कें बनाई गई और यह कीर्तिमान स्थापित किया कि वहां हाईवे पर जहाज उतर सकता है और उसे आज हाइवे पर उतार सारे विश्व को दिखा दिया है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में सुरक्षा चक्र हुआ अभेद्य, 114 राफेल जेट्स से आसमान में बढ़ेगी भारत की धमक : अनिल विज
देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए भारतीय वायु सेना 114 राफेल जेट खरीदने जा रही है जिसे लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से देश की सुरक्षा के लिए हमारी सेनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। लगातार नए शस्त्र खरीदे जा रहे हैं और भारत स्वयं रक्षा क्षेत्र में तरक्की कर चुका है और रक्षा उत्पाद निर्यात भी कर रहा है।

जिस सदन में 140 करोड़ लोगों के भविष्य पर चर्चा होती है उस सदन में विपक्ष बात करने नहीं बल्कि इसे बाधित करने की मंशा से आता है : अनिल विज
अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कुछ नहीं रहा सिवाय विघन डालने के। उन्होंने कहा लोकसभा में अपनी बात कहना लोगों के विषय उठाना यह आवश्यक है, लेकिन घर से सोच कर आना कि हमने कार्रवाई बाधित करनी है, ये कभी कोई किताब उठा देते हैं तो कभी कोई। मंत्री विज ने कहा कि सदन में देश हित हेतु 140 करोड़ लोगों के भविष्य पर चर्चा होती है उसे यह बाधित करते हैं। बात करना और बाधित करने में अंतर है। इन्हें बात करनी तो आती नहीं मगर लोकसभा को बाधित करने के लिए ये तरह-तरह के खेल बनाकर आते हैं।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh