Follow

किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं से मिले नेता विपक्ष राहुल गांधी

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

नई दिल्ली। लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने यहां पार्लियामेंट हाउस में किसान संगठनों के प्रमुख और किसान नेताओं से मुलाकात की।

किसान नेताओं की ओर से ये कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगे सरेंडर कर, देश के किसानों का सौदा कर दिया है, उनके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।

Advertisement

इस ट्रेड डील से अमेरिका के किसान अपना माल भारत में बेचकर मुनाफा कमाएंगे, जिससे भारत के किसानों के लिए मुसीबतें और बढ़ जाएंगी।

अगर मोदी सरकार ने अपना ये देशविरोधी फैसला वापस नहीं लिया तो एक देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा और किसानों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

इस दौरान चर्चा में मौजूद किसान नेताओं में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस से सुखपाल सिंह खैरा, ग्रामीण किसान मजदूर समिति (GKS) राजस्थान से रणजीत सिंह संधू, भारतीय किसान मजदूर यूनियन हरियाणा से एडवोकेट अशोक बलहारा, KMM केरल से पी.टी. जॉन, BKU क्रांतिकारी से बलदेव सिंह ज़ीरा, प्रोग्रेसिव फार्मर्स फ्रंट से आर. नंदकुमार, BKU शहीद भगत सिंह से अमरजीत सिंह मोहरी, ऑल इंडिया किसान कांग्रेस से अखिलेश शुक्ला, आम किसान यूनियन से केदार सिरोही, किसान कांग्रेस पंजाब से किरणजीत सिंह संधू, राजसभा से गुरप्रीत सिंह संघा, किसान मजदूर मोर्चा इंडिया से गुरमनीत सिंह मंगत और जम्मू-कश्मीर ज़मीदारा फोरम से हमीद मलिक शामिल रहे। 

इनके अलावा KMM से तेजवीर सिंह, हरियाणा किसान संघर्ष समिति से धर्मवीर गोयत, कृषक समाज से ईश्वर सिंह नैन तथा दक्षिण हरियाणा किसान यूनियन की ओर से सतबीर खटाना भी नेता विपक्ष राहुल गांधी से मिलने वालों में शामिल रहे। 

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh