Follow

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला की मुक्केबाज हरनूर कौर को यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

अम्बाला/चंडीगढ़, 10 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज शाहपुर, अंबाला छावनी की महिला मुक्केबाज हरनूर कौर को बेहरीन में संपन्न हुई यूथ एशियन गेम्स 2025 में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए।  

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महिला मुक्केबाज हरनूर को स्वैच्छिक कोष से 11 हजार रुपए प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए

अम्बाला/चंडीगढ़, 10 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज शाहपुर, अंबाला छावनी की महिला मुक्केबाज हरनूर कौर को बेहरीन में संपन्न हुई यूथ एशियन गेम्स 2025 में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए।  

श्री विज ने हरनूर कौर से बातचीत की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान कर रही है। इसके अलावा, अंबाला छावनी में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। इस अवसर पर हरनूर के माता-पिता भी मौजूद थे और उन्हें ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि हरनूर कौर ने प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में हिस्सा लिया था।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh