खान एवं भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 3 जून। हरियाणा सरकार ने नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनीष कुमार लोहान को तत्काल प्रभाव से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त निदेशक लगाया है। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से एक आदेश जारी किया गया है।
इसके अतिरिक्त, कैप्टेन मनीष कुमार लोहान को खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।