Follow

विक्टोरिया की जगह पीएम मोदी की तस्वीर वाले चांदी के सिक्के सफाई कर्मियों में वितरित

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

वाराणसी। आज़ादी के दशकों बाद भी चांदी के सिक्कों पर ब्रिटिश शासन की महारानी विक्टोरिया की तस्वीर प्रचलन में रही है, लेकिन काशी में एक पुरानी परंपरा में इस बार ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। वर्षों से आयोजनों में गिफ्ट के रूप में दिए जाने वाले विक्टोरिया के चांदी के सिक्कों की जगह पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले चांदी के सिक्के वितरित किए गए।

 

Advertisement

यह आयोजन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम परिसर में राम राज्याभिषेक के शुभ अवसर पर किया गया। आयोजक मंडल से जुड़े देवेंद्र पाठक ने बताया कि मंदिर धाम में कार्यरत 201 सफाईकर्मियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले चांदी के सिक्के, प्रसाद और अंगवस्त्रम भेंट किए गए। उन्होंने कहा कि विक्टोरिया का सिक्का गुलामी का प्रतीक है और आज़ाद भारत में उसे आगे बढ़ाना उचित नहीं है।

 

देवेंद्र पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के विकास में अहम भूमिका निभाई है, जिसके कारण आज देश-विदेश से श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी भावना के तहत सफाई और सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। पिछले 68 वर्षों से चल रहे नवाहन पाठ और शिवरात्रि के अवसर पर यह पहल काशी की बदलती परंपरा और आत्मसम्मान को दर्शाती है।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh