Follow

तरनतारन उपुचनाव प्रभावित करने को पुलिस बल का दुरूपयोग करने के आम आदमी पार्टी की चाल को बहादुर अकाली दल के कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोग ने नाकाम कर दिया: सरदार सुखबीर सिंह बादल

तरनतारन/08नवंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पुलिस बल का दुरूपयोग करके तरनतारन उपचुनाव को प्रभावित करने की आम आदमी पार्टी की साजिश को बहादुर अकाली कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोग ने नाकाम कर दिया है। आयोग ने अकाली कार्यकर्ताओं की अवैध हिरासत और उत्पीड़न का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डाॅ. रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया है।
Listen to this article
 एस.एस.पी डाॅ. रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित करने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया। अन्य पुलिस अधिकारियों से आम आदमी पार्टी के असंवैधानिक आदेशों का पालन न करने का आग्रह किया
 
राजा वडिंग द्वारा धर्मी फौजी का अपमान करने की कड़ी आलोचना की
 
कहा कि अकाली दल की विशाल रैली ने 11 नवंबर के उपचुनाव में पार्टी की जीत को पुख्ता कर दिया
 
तरनतारन/08नवंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पुलिस बल का दुरूपयोग करके तरनतारन उपचुनाव को प्रभावित करने की आम आदमी पार्टी की साजिश को बहादुर अकाली कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोग ने नाकाम कर दिया है। आयोग ने अकाली कार्यकर्ताओं की अवैध हिरासत और उत्पीड़न का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डाॅ. रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया है।
 
अकाली दल अध्यक्ष ने 9नवंबर को उपचुनावो में पार्टी की जीत को पुख्ता करने के लिए आयोजित एक विशाल जनसभा में पंथक परंपराओं के अनुरूप अत्याचार को हराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा,‘‘ तरनतारन उपुचनाव पंजाब के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। यह आप पार्टी को सत्ता से बेदखल करने और 2027 में अकाली दल को सत्ता में लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।’’
 
झबाल गांव मं आयोजित रैली में बड़े-बड़े झंडे लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी अध्यक्ष ने रैली स्थल तक पहुंचने के लिए मोटरसाइकिल की सवारी की क्योंकि पंडाल की और जाने वाली सभी सड़ाकं पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ था।
 
‘‘ सुखबीर बादल जिंदाबाद’’ और सुखबीर तेरी सोच ते पहरा देवांगें ठोक के’’ के नारों के बीच अकाली दल अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के पोलिंग एजेंट के रूप में काम करके चुनाव का माहौल खराब करने वाली तरनतारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित करने के चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत किया। उन्होने कहा कि एसएसपी ने अकाली नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने और अकाली कार्यकर्ताओं  को अवैध रूप से हिरासत में लेने और धमकाया गया। कल पार्टी की ओर से उनके द्वारा प्रस्तुत एक औपचारिक शिकायत के बाद मामले की जोरदार रिपोर्ट चुनाव आयोग को देने के लिए चुनाव आब्ॅजर्वर का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा,‘‘ एसएसपी डाॅ. रवजोत कौर ग्रेवाल का आपराधिक पक्षपातपूर्ण आचरण के लिए उनके खिलाफ औपचारिक जांच शुरू करने के साथ-साथ सेवा से बर्खास्तगी सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई। उन्होने हलके के अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से भी आप लीडरशीप के अंसवैधानिक आदेशों का पालन नही करने और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया अन्यथा उन्हें भी कानून के अनुसार जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’
 
इस बात पर जोर देते हुए कि आप पार्टी ने हताशा में ऐसी हरकतें करके हार स्वीकार कर ली है, सरदार बादल ने कहा कि तरनतारन के लोग कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग को भी अनुसूचित जाति समुदाय और धर्मी फौज का अपमान करने के लिए करारा सबक सिखाएगें। उन्होने कहा कि वड़िंग ने पहले मजहबी सिख समुदाय का अपमान किया, लेकिन उन्होने धर्मी फौजी से यह पूछकर उनका अपमान किया कि उन्होने कौन सी लड़ाई लड़ी थी। उन्होने कहा,‘‘ मैं वडिंग को साफ बताना चाहता हूं कि जब आपकी ‘मां’’ इंदिरा गांधी ने श्री दरबार साहिब पर टैंकों और तोपों से हमला किया था तो इन धर्मी फौजियों ने अपनी बटालियनें छोड़कर अपने गुरुघर को बचाने के लिए श्री दरबार साहिब के सम्मान में फैसला किया था।’’
 
आगामी उपचुनाव में प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को वोट देने की लोगों से अपील करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि इससे अकाली दल की किसान-समर्थक और गरीब समर्थक सरकार बनेगी। उन्होने कहा,‘‘ हम उन सभी सामाजिक भलाई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए वचनबद्ध हैं, जिन्हें कांग्रेस और आप पार्टी ने बंद कर दिया है।’’ उन्होने घोषणा की कि अगली अकाली सरकार दोपहिया वाहनों पर रोड टैक्स खत्म कर देगी।
 
इस अवसर पर बोलते हुए शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाबियों से उन धर्मी फौजियों के बलिदान का सम्मान करने का आग्रह किया, जिन्होने पंथ के लिए अपनी नौकरियां छोड़ दी और गिरफ्तारियां, कोर्ट मार्शल और जेल की सजाएं कोटी। शिरोमणी कमेटी को शिरोमणी गोलक कमेटी कहने की निंदा करते हुए सरदार धामी ने कहा,‘‘ यह वही कमेटी है जिसने पंजाब में विनाशकारी बाढ़ के दौरान शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ मिलकर सबसे ज्यादा सेवा की थी।’’ उन्होने कहा कि शिरोमणी  अकाली दल और  पार्टी के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने बाढ़ के दौरान न केवल राहत सामग्री उपलब्ध कराई, बल्कि प्रभावित किसानों को प्रमाणित गेंहूं की बीज भी वितरित किए। 
 
इस अवसर पर एस.जी.पी.सी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, गुलजार सिंह रणके, जनमेजा सिंह सेखों, हीरा सिंह गाबड़िया, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, सिकंदर सिंह मलूका, सोहन सिंह ठंडल, गुरचरण सिंह ग्रेवाल, वीर सिंह लोपोके, जोध सिंह समरा, एनके शर्मा, तेजिंदर सिंह मिडडूखेड़, गौरव वल्टोहा और कंचनप्रीत कौर मौजूद थे।
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh