Follow

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मेरिट में आने वाली छात्राओं को दी बधाई

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 मई। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि आज आर्य कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोर माजरा, करनाल में प्रार्थना एवं सांस्कृतिक सभा शेड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षा परिणाम पर खुशी जताई और मेरिट में आने वाली छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी।

कार्यक्रम में गुरुकुल के प्रधान एडवोकेट सुखबीर सिंह मान ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार को विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हरियाणा राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही जिला करनाल की शीर्ष 10 मेरिट सूची में से 6 छात्राएं गुरुकुल की रही हैं। यह उपलब्धि सुनकर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुकुल के प्रधान, समस्त स्टाफ एवं छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की तथा गुरुकुल की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना की।

 इस अवसर पर गुरुकुल कार्यकारिणी के सचिव ओम प्रकाश मान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह व अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh