न्यूज़म ब्यूरो
अम्बाला, 28 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को एसए जैन कॉलेज अम्बाला शहर के सभागार में पहुंचकर नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी व सभी पार्षदगणों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने कहा कि मेयर व पार्षदगणों के सहयोग से अम्बाला शहर में विकास और तेजी से होगा तथा अम्बाला शहर और सुन्दर एवं विकसित होगा। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिन्नदन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भी नवनिर्वाचित मेयर को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होनें सभी पार्षदों के साथ समूह चित्र भी करवाया। इस अवसर पर अम्बाला मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों को शपथ भी दिलवाई।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का यह शपथ ग्रहण समारोह अंबाला के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का ऐतिहासिक क्षण है। मैं अंबाला की जागरूक जनता को हार्दिक धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पर अपना अटूट विश्वास जताते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को समर्थन दिया। यह जीत अंबाला के विकास की जीत है।
उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदगणों को कहा कि जनता ने आपको सम्मान के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी दी है, इस जिम्मेदारी को आप सब निष्ठा भाव से निभाएं। मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते आपको विश्वास दिलाता हूं कि अम्बाला शहर के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूल मंत्र दिया। उसी सोच को लेकर हम हरियाणा में काम कर रहे हैं।
उन्होनें कहा कि हमने जो कहा, वह करके दिखाया है। पिछले वर्षों में अंबाला में सडक़ों का जाल बिछा, पेयजल व्यवस्था मजबूत हुई, सीवरेज नेटवर्क का विस्तार हुआ है। अब यह यात्रा और तेज होनी वाली हैं। चुनाव के दौरान हमने जो संकल्प जनता के सामने रखे थे, उसे धरातल पर लागू करने का काम हमें करना हैं। आइए हम सब मिलकर एक नए अम्बाला का निर्माण करें, ऐसा अम्बाला जो स्वच्छ हो, सुरक्षित हो, आधुनिक हो, रोजगार के अवसरों से भरपूर हो। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस मौके पर मंडलायुक्त अम्बाला संजीव वर्मा, पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला, मेयर अक्षिता सैनी, मोहनलाल बड़ौली, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, सूचना आयुक्त नीता खेड़ा, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, नगर निगम कमीश्रर विरेन्द्र सहरावत, अतिरिक्त उपायुक्त विराट, एसडीएम दर्शन कुमार, एएमसी दीपक सूरा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, यमुनानगर मेयर सुमन बहमनी मौजूद रहीं।
इनके अलावा पार्षद विशाल राणा, वर्खा रानी, मनीष आनन्द, वरिन्द्र नाथ, राजेश मेहता, अर्चना छिब्बर, मोनिका मल, शिवानी सूद, गुरविन्द्र सिंह, कविता रानी, कमलकांत गुप्ता, शोभा सिंह पुनिया, निकुंज चावला, गुरप्रीत सिंह शाना, हितैष जैन, सपना, गुंजीत कौर, पुनम देवी, मनोज कुमार, पुनित के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारीगण व कई लोग मौजूद रहें।




