Follow

प्रदेश भर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की लगातार की जा रही है निगरानी : रणबीर गंगवा

आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : रणबीर गंगवा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 25 मई। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेशभर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न होने दिया जाए। जरूरत वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकरों के माध्यम से भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना है। विभाग द्वारा जल संरक्षण, पाइपलाइन व्यवस्था को मजबूत करने तथा जल निकासी प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भी प्रदेशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार “जनसेवा ही सर्वोपरि” के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के विकास और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh