Follow

प्रधानमंत्री ने महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संत श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्‍म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने कहा कि उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है।

मोदी ने कहा, “उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।”

Advertisement

 

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया :

“मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।”

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh