Follow

रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे परिवहन मंत्री विज, बोले-“चिट्ठी भी भेज देते, तब भी करता कार्रवाई”

न्यूज़म ब्यूरो
अम्बाला, 24 मई।  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज जनता के बीच पहुँचने का कोई मौक़ा चूकते नहीं। इसी का उदाहरण आज तब देखने को मिला, जब हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सैकड़ों सदस्य उनकी कालोनी के बाहर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे तो मंत्री अनिल विज स्वयं उनके बीच पहुंच गए और यूनियन सदस्यों को संबोधित किया।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारी यदि उन्हें चिट्ठी भी भेज देते तो भी वह उसपर कार्रवाई करते।

परिवहन मंत्री अनिल विज राज्यभर से आए रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों की बात सुनी है और ज्ञापन ले लिया है। उन्होंने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की है। उन्होंने बताया कि आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा एक-एक बिंदु पर विचार करेंगे। इससे पहले मंत्री अनिल विज ने यूनियन के पदाधिकारियों की से ज्ञापन भी लिया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के हजारों सदस्य मांगों को लेकर अम्बाला छावनी में पहुंचे थे जहां मंत्री अनिल विज ज्ञापन लेने प्रदर्शन स्थल पर ही पहुंच गए थे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh