Follow

अवैध माईनिंग, अवैध शराब की बिक्री, अवैध कालोनी, बिजली चोरी की रोकथाम हमारी पहली प्राथमिकता : नवदीप सिंह विर्क

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

पंचकूला, 31 जनवरी 2026। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों के करनाल और रोहतक रेंज के आई ओ की समीक्षा बैठक हरियाणा पुलिस अकादमी परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि अबैध माईनिंग और अबैध शराब की बिक्री की रोकथाम हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर बिजली चोरी रोकनी हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए। तभी हम उन उपभोक्ताओं के प्रति न्याय कर पायेंगे जो उपभोक्ता बिजली खरीद कर प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनीज विभाग के अधिकारियों के साथ हमें समय-समय पर रेत स्टाक की चेकिंग करनी होगी। उन्होंने कहा कि टाऊन एण्ड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कम से कम समय में अनुसंधान कार्यो को निपटान करना होगा। सभी को सख्त हिदायत देते हुए ए डी जी पी ने कहा कि सभी कर्मचारियों को कर्तब्यपरायणता, ईमानदारी और पारदर्शिता को अपनी कार्य संस्कृति में अनिवार्य करना होगा। 

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि समय-समय पर संबंधित विभागों टाऊन एण्ड कंट्री प्लानिंग, बिजली विभाग, सिचाई विभाग, खनिज विभाग, आबकारी विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक आयोजित कर समस्याओं का निदान करना होगा। 

Advertisement

पुलिसकर्मियों की निजी एवं पारिवारिक समस्याओं के निदान की होगी पहल

बैठक में एडीजी नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि हमने अभी सभी ब्यूरो के सभी पुलिस कर्मियों के लिए मानसिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया था जिसके फीड बैक को आधार में रखकर हम पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए विविध योजनाएं बना रहे हैं जिसमें नियमित हेल्थ चेकप, जिन पुलिसकर्मियों के माता-पिता एवं पारिवारिक सदस्यों की देखभाल की आवश्यकता होगी उन्हें गृह जनपद के नजदीकी जिलों में नियुक्ति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्यक्षमता के प्रदर्शन को आधार बनाते हुए अच्छा कार्य करने वाले आई ओ और थाना प्रबंधकों को और अधिक जिम्मेदारी दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि जिनका कार्य बेहतर एवं पारदर्शी नहीं होगा उनकी कार्य समीक्षा करके ब्यूरों से संबंधित जिलों में वापस कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी पारिवारिक जिम्मेदारी के लिए अवकाश प्रदान करने की प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में नये थाने बनाये गये हैं वहां पर बुनियादी सुबिधाओं के साथ बेहतर फर्निचर, कम्प्यूटर एवं अन्य कार्यालयी आवश्यकताओं को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जायेगा।

 

करनाल और रोहतक रेंज के इन जिलों के थाना प्रबन्धकों, अतिरिक्त थाना प्रबन्धकों ने लिया बैठक में हिस्सा

हरियाणा पुलिस अकादमी करनाल में आयोजित बैठक में उप पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह और प्रवीण कुमार के साथ करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, भिवानी, कैथल, चरखीदादरी के थाना प्रबन्धकों, अतिरिक्त थाना प्रबन्धकों के साथ सभी आईओ ने अपने-अपने अनुभव और विचारों को साझा किया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh