न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ जोशी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन के घर पहुँच कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया | इस मौके पर संजय टंडन ने सौरभ जोशी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और मुँह मीठा करवा कर उनको पार्टी का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
इस भेंटवार्ता के दौरान टंडन और जोशी के बीच काफी लम्बी बातचीत हुई | इस बातचीत के बारे में बोलते हुए संजय टंडन ने कहा कि सौरभ जोशी एक ऊर्जावान और युवा नेता हैं और उनकी दूरगामी सोच से चंडीगढ़ और चण्डीगढ़वासियों को काफी लाभ मिलेगा।

उनका पार्षद के नाते काफी लम्बा अनुभव भी रहा है जिसको वे अपने मेयर काल के समय में उसका न केवल सदुपयोग करेंगे बल्कि बहुत ही तीव्रता से चंडीगढ़ के विकास के कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे | उन्होंने सौरभ जोशी को उनके कार्यकाल में किये जाने वाले कार्यों के लिए उन्हें शुभकामनाएं भेंट की और विश्वास जताया कि वे लोगों और संगठन के विश्वास पर कसौटी पर खरा उतरेंगे।
इस अवसर पर सौरभ जोशी ने कहा कि संजय टंडन भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के स्तम्भ हैं और उनके प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में काफी कुछ सीखने को प्राप्त हुआ था जोकि आजतक भी मैं समय समय पर उसका प्रयोग करता आ रहा हूँ | उनके अनुभवों से काफी कुछ सीखने को मिला और आज उनके आशीर्वाद के साथ जनता की भलाई के लिए जो भी कुछ बन पायेगा वो करूंगा और उसके लिए मैं सदैव चंडीगढ़ के लोगों के बीच रहकर कार्य करूंगा।