न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 30 जनवरी 2026 : चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।
यह कार्यक्रम यूटी सचिवालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ के समक्ष आयोजित किया गया, जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौन श्रद्धांजलि के दौरान पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा शस्त्र उलटे कर शहीदों को सम्मान अर्पित किया गया।

इस अवसर पर एच. राजेश प्रसाद, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़ सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

