Follow

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वॉकाथॉन में जुटे 200 से अधिक अफसर कर्मी

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़। आकाशवाणी के गौरवपूर्ण 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह 6 बजे एक भव्य वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी चंडीगढ़, दूरदर्शन, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), सीसीडब्ल्यू सहित विभिन्न संस्थानों के 200 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वॉकाथॉन को सुमीत गोयल, डीडीजी एवं क्लस्टर हेड, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, एकजुटता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का विशेष वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर विकास भट्ट, निदेशक (इंजीनियरिंग); पूनम अमृत सिंह, प्रोग्राम हेड, आकाशवाणी; अश्वनी कुमार, न्यूज़ हेड AIR; आकांक्षा सक्सेना, न्यूज़ हेड DDK; प्रीतम सिंह, PIB हेड चंडीगढ़; मीनाक्षी कालिया, एडीपी, आकाशवाणी; तथा अश्वनी कुमार, प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न सहयोगी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

वॉकाथॉन को आम नागरिकों से भी अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। प्रातः भ्रमण करने वाले अनेक लोगों तथा आकाशवाणी के पुराने श्रोताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए आकाशवाणी से जुड़ी अपनी पुरानी यादें एवं अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए।

यह आयोजन आकाशवाणी और जनसामान्य के बीच दशकों पुराने आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, सद्भावना एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश देने में सफल रहा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh