Follow

मुख्य न्यायधीश जस्टिस शील नागू ने वर्चुअल माध्यम से रखी न्यू ज्यूडिशियल कोर्ट काॅपलेक्स कालका की आधारशिला

न्यूज़म ब्यूरो 

 

पिंजौर / पंचकूला। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस शील नागू ने आज चंडीगढ से वर्चुअल माध्यम से न्यू ज्यूडिशियल कोर्ट काॅपलेक्स कालका की आधारशिला रखी।

 

इस अवसर पर जस्टिस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट व चेयरमेन बिल्डिंग कमेटी हरियाणा हरसीमरन सिंह सेठी और पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस एवं पंचकूला सैशन डिविजन के एडमिस्ट्रिेटिव जज संजीव बेरी ने सैक्टर-27 पिंजौर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

 

Advertisement

उन्होंने विधिवत रूप से न्यू ज्यूडिशियल कोर्ट काॅपलेक्स कालका की आधारशिला रखी।

 

इस अवसर पर उन्होने पौधारोपण भी किया।

 

इस मौके पर पंचकूला के डीसी सतपाल शर्मा, पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज, कालका एसडीएम संयम गर्ग समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh