Follow

विधानसभाध्यक्ष कल्याण ने अधिकारियों संग परखीं सीपीए जोन-2 सम्मेलन की तैयारियां

सीपीए जोन-सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधानसभाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 16 मई। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन जोन-सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखाअतिथियों के स्वागतआवासपरिवहनसुरक्षाप्रोटोकॉलसांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि जून को हरियाणा विधान सभा परिसर में सम्मेलन का उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टैगोर थिएटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा तथा सायंकाल सुखना लेक क्लब में रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा। जून को विभिन्न तकनीकी सत्र और समापन कार्यक्रम द ललित’ होटल में आयोजित किए जाएंगे।

सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। हरियाणा सरकार की ओर से सम्मेलन को स्टेट फंक्शन’ घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू करने पर सहमति बनी। सम्मेलन के लिए हरियाणा के इतिहास पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के लिए विशेष वाहनमिनी एसी बसें तथा आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

गौरतलब है कि सम्मेलन में लोक सभा अध्यक्षराज्य सभा के उपसभापति, प्रदेश के मुख्यमंत्रीविभिन्न राज्यों के विधान सभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षविधायकगण तथा लोक सभा सचिवालय के अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में लगभग 150 प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। इस जोन में पांच राज्यों के विधान मंडल शामिल हैं।

बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगीसंसदीय कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमारशहरी स्थानीय निकाय एवं आतिथ्य विभाग के निदेशक मुकुल कुमारसूचनाजनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक प्रशासन वर्षा खांगवाल और कैप्टेन मनीष कुमार लोहान तथा विवेक कालिया सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh