Follow

चंडीगढ़ के स्कूलों को मिली धमकी भरी ईमेल, प्रशासन की अपील कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें

न्यूज़म ब्यूरो
 
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सभी विद्यालयों को सलाह दी जाती है कि वे शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक अफवाह या घबराहट न फैलाएँ।
 
यदि किसी विद्यालय को कोई धमकी भरा ई-मेल अथवा संदेश प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
 
विद्यालयों को बिना किसी ठोस एवं सत्यापित आधार के अवकाश घोषित न करने की सख्त सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा आम जनता में अनावश्यक भय एवं भ्रम उत्पन्न हो सकता है। 
 
सभी विद्यालयों को नियमित शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए जाते हैं।
 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh