न्यूज़म ब्यूरो
गुवाहाटी, 12 मई। आसाम की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुवाहाटी पहुंचे। एयरपोर्ट पहुँचने पर मुख्यमंत्री सैनी का आसाम सरकार के प्रोटोकॉल विभाग की तरफ से परंपरागत तरीके से श्वेत पटका पहनाते हुए पुष्प गुच्छ देकर अभिजवदन एवं स्वागत किया गया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे, जिनकी गरिमामयी मौजूदगी ने समारोह देखने पहुंचे हजारों हजार लोगों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किये रखा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में आये अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन प्रणाम भी किया।
शपथ ग्रहण के बाद समारोह में आए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित आसाम के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल एवं एनडीए में शामिल घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें प्रफ्फुल पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकात भी की।

