न्यूज़म ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी स्थित यूपी-112 मुख्यालय को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने 24 घंटे के भीतर किसी अति विशिष्ट व्यक्ति की हत्या करने और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी।
सूचना मिलते ही मुख्यालय में अफरा-तफरी मच गई और उच्चाधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया। इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर रविवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।