Follow

तमिलनाडु के नए सीएम बने थलपति विजय, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत कई दिग्गज मौजूद

न्यूज़म ब्यूरो 

चेन्नई। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख Thalapathy Vijay ने रविवार सुबह तमाम अंतर विरोधों के बावजूद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

शपथ ग्रहण समारोह में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के वरिष्ठ नेता, फिल्म जगत की हस्तियां और बड़ी संख्या में टीवीके कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi भी इस समारोह में शामिल हुए।

 

Advertisement

तमिलगा वेत्री कझगम 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि पार्टी को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद कांग्रेस ने विजय को समर्थन दे दिया।

 

इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टियों, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी विजय के नेतृत्व वाली सरकार को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथ ग्रहण के साथ ही तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली नई सरकार का औपचारिक गठन हो गया।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh