Follow

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे सीएम धामी

न्यूज़म ब्यूरो

कोलकाता, 9 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पश्चिम बंगाल की नव निर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित काफी संख्या में केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकारों के मुख्यमंत्री भी सम्मिलित हुए।

यहाँ पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण की। उनके अलावा मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली।

समारोह के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्यक्रम में शिरकत करते मुख्यमंत्रियों के साथ की फोटो अपलोड करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को ढेर सारी शुभकामनायें और बधाई दी। उन्होंने लिखा, गंगोत्री से गंगासागर तक…विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की डबल इंजन सरकार।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे मुख्यमंत्रियों से भी भेंट की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री Suvendu Adhikari जी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh