न्यूज़म ब्यूरो
कोलकाता, 9 मई। पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शुवेंदु अधिकारी ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शिरकत करने वालों में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इस दौरान एक लम्हा ऐसा भी आया, जबकि एक साथ बैठे पश्चिम बंगाल के चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू व अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री चोवना मेईन एक साथ विक्ट्री साइन (विजय चिन्ह) बनाते दिखाई दिए। और ये नज़ारा बेहद ख़ास बन गया।