Follow

हरियाणा में पूरी तरह से गुंडाराज हो चुका है स्थापित : चौधरी अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

बदमाशों को बीजेपी सरकार से संरक्षण प्राप्त है, इसलिए अपराधी बेखौफ कर रहे हैं हत्याएं, मारपीट और लूटपाट

इनेलो की सरकार आने पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदमाशों को पूरी तरह जड़ से उखाड़ फेंकने का किया जाएगा काम

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़, 19 जनवरी। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा प्रदेश में लगातार बदस्तूर बढ़ते जा रहे आपराधिक घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज नारनौल में एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर उसके घर में घुस कर जानलेवा हमला किया गया है। प्रदेश की खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था का ये जीता जागता उदाहरण है।

स्पष्ट है कि यह जानलेवा हमला पूरी तरह से सुनियोजित और सरकार से संरक्षण प्राप्त बदमाशों द्वारा किया गया था। चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया के लोग आज असुरक्षित हैं। जनता द्वारा चुने हुए नुमाइंदों को भी बदमाश सरेआम जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इससे इस बात का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। हरियाणा में पूरी तरह से गुंडाराज स्थापित हो चुका है।

यह सब बीजेपी सरकार के संरक्षण में हो रहा है। इसलिए अपराधी बेखौफ हत्याएं, मारपीट और लूटपाट कर रहे हैं। व्यापारियों से लगातार रंगदारी मांगी जा रही है, रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बीजेपी ने ग्यारह साल के राज में हरियाणा प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी कानून व्यवस्था के अलावा हरियाणा प्रदेश डमी मुख्यमंत्री की अगुवाई में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और नशे में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदमाशों को पूरी तरह जड़ से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। 

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh