न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने देश के युवाओ का प्रतिष्ठित कार्यक्रम “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2026” में बतौर एंकर कार्यक्रम का सफल संचालन करने पर पंचकूला की हिमांगी शर्मा को बधाई दी है। अजय मित्तल ने कहा, राष्ट्रीय स्तर के मंच से अपनी सशक्त संवाद क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और प्रभावशाली प्रस्तुति देकर पंचकूला की बेटी हिमांगी ने पूरे देश में हरियाणा का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा, यह उपलब्धि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो संवाद, नेतृत्व और विचारों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। गौरतलब है, भारत मंडपम, नई दिल्ली में गत 9 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम केंद्रीय मंत्री, विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि, प्रख्यात विषय विशेषज्ञ, नीति निर्माता तथा देशभर से चयनित युवाओं ने भाग लिया।
हिमांगी शर्मा वर्तमान में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से बी.ए. (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान की पढ़ाई कर रही हैं जो अपने कुशल संवाद, जनहित कार्यो में सक्रियता तथा यूथ प्रतिनिधित्व के लिए जानी जाती हैं। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में उनका चयन उनकी प्रतिभा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

