न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीबों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों, श्रमिकों आदि के लिए शुरू की गयी जनकल्याण की योजनाओं का सीधा लाभ दिलवाने का बीड़ा भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा उठाया गया है | इसी क्रम में रविवार को पार्टी द्वारा ई डब्लू एस कालोनी मलोया में शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने किया | इस दौरान पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, प्रदेश सचिव सोनिया दुग्गल, आई टी सेल के संयोजक शिवेंद्र मंढोत्रा, जिला अध्यक्ष रेखा सूद , मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा , हरि शंकर मिश्रा,शिलानाथ गुप्ता, सरिता आदि भी उपस्थित थे |
शिविर की जानकारी प्रदान करते हुए सोनिया दुग्गल ने बताया कि शिविर का आयोजन पार्टी के कार्यकर्ताओं व् सोशल वेलफेयर बोर्ड की सहायता से चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्यक्ष प्रत्येक शनिवार और रविवार को निःशुल्क शिविर का लगातार आयोजन किया जा रहा है | इस शिविर में सोशल वेलफेयर बोर्ड के माध्यम से सभी लाभार्थियों के श्रम कार्ड, आभा कार्ड, विभिन्न लाभार्थियों के लिए स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा और 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाले वाले लोगों का ,मलोया में आयोजित किये गए शिविर में भारी उत्साह देखने को मिला | इस दौरान सभी लाभार्थियों को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने कर कमलों द्वारा सभी लाभार्थियों को कार्ड बांटे |
शिविर में उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन ने कहा कि पार्टी द्वारा चंडीगढ़ के लाभार्थियों को असुविधा से बचाने हेतु शिविर लगाने का कार्य वास्तव में एक सेवा का कार्य है | इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है | उन्होंने कहा कि कालोनी में रहने वाले अधिकाँश लोग अपनी रोजमर्रा जिंदगी के लिए सुबह से शाम तक व्यस्त रहते हैं जिस से उनको मिलने वाले लाभ को ले पाने से वंचित रह जाते थे | ऐसे में चंडीगढ़ भाजपा ने पहल करते हुए उनकी सुविधा के अनुरूप उनके घरों के पास शिविरों का आयोजन करना शुरू किया | जिसके चलते हजारों लोग अभी तक मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा चुके हैं | उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता देश की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं फिर चाहे आपदा की स्थिति हो या फिर रक्तदान शिविरों की | पार्टी के कार्यकर्ता समय समय पर शिविरों के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करने को अपना परम कर्तव्य मानते हैं | हमारी पार्टी की विचारधारा भी यही है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्या धारा में लाना है |