Follow

रामलीला केवल एक मंचन नहीं, यह है हमारी संस्कृति की संजीवनी : नायब सिंह सैनी

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 18 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में नमन करते हुए कहा कि रामलीला केवल एक मंचन नहीं है, यह हमारी संस्कृति की संजीवनी है। रामलीला आने वाली पीढ़ी को यह सिखाती है कि अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में विजय धर्म और सत्य की ही होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी रामलीला के कलाकारों एवं आयोजकों ने हमारी संस्कृति की जड़ों को सींचकर रखा है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों के लिए  “श्री रामनवमी उत्सव समिति” की सराहना की। 

मुख्यमंत्री आज जालंधर में  आयोजित “रामलीला समिति सम्मान समारोह' में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ की विभिन्न रामलीला समितियों के पदाधिकारीगण, कलाकार बंधु एवं अन्य समाजसेवी व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।  

Advertisement

 

सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तंभ होता है। अगर कोई यह सोचता है कि वह दबाव के माध्यम से किसी मीडिया संस्थान को डरा देगा तो यह उनकी एक भारी भूल है, क्योंकि सत्य की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता। 

मुख्यमंत्री ने इस समारोह में सम्मानित होने वाली सभी रामलीला समितियों से आग्रह किया कि आप भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज में फैलाते रहे। जैसे अंत में रावण का अहंकार टूटा था, वैसे ही सत्य को परेशान करने वाली शक्तियां भी परास्त होंगी। 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh