Follow

पंजाब लोक भवन में राज्यपाल कटारिया की सतगुरु उदय सिंह जी से हुई मुलाकात

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 7 मई। आज वीरवार को सतगुरु उदय सिंह जी और पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के बीच पंजाब लोक भवन में एक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक भेंट हुई, जिसमें दोनों महानुभावों ने पंजाब की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर विचार साझा किए।
इस मुलाकात के दौरान आध्यात्मिकता, सद्भाव, सादगी और निःस्वार्थ सेवा जैसे उन मूल्यों पर विशेष बल दिया गया, जो पंजाब की गौरवशाली परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।

बैठक के दौरान सतगुरु उदय सिंह जी ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर अनीता कटारिया को सम्मानित किया। यह अवसर आपसी सम्मान, सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक प्रताप सिंह तथा पंजाब के आरटीआई आयुक्त हरप्रीत संधू भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh