Follow

हरियाणा में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का चुनाव आयोग के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन — पंचकूला सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पुतला दहन

पंचकूला। हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर हुई कथित वोट चोरी और चुनावी धांधली के खिलाफ आज पंचकूला सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के सैकड़ों पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर “वोट चोरी बंद करो – लोकतंत्र बचाओ”, “चुनाव आयोग जवाब दो” और “हरियाणा का जनादेश बहाल करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आयोग का पुतला दहन किया और जोरदार विरोध दर्ज कराया।
पंचकूला। हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर हुई कथित वोट चोरी और चुनावी धांधली के खिलाफ आज पंचकूला सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के सैकड़ों पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर “वोट चोरी बंद करो – लोकतंत्र बचाओ”, “चुनाव आयोग जवाब दो” और “हरियाणा का जनादेश बहाल करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आयोग का पुतला दहन किया और जोरदार विरोध दर्ज कराया।
 
 हरियाणा के हालिया चुनाव परिणाम लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ का प्रतीक हैं।
 
> “हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था, लेकिन मतगणना के दौरान योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस प्रत्याशियों के वोटों में हेराफेरी की गई। कई सीटों पर ईवीएम में गड़बड़ियां और मतपत्रों की गलत गिनती की शिकायतें लगातार आ रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग मौन है। यह मौन लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।”
 
 कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर जनता के मताधिकार का अपमान नहीं सहन करेगी।
 
> “यदि चुनाव आयोग ने तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी और पूरे हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा,” उन्होंने चेतावनी दी।
 
 यह केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि हर हरियाणवी मतदाता का संघर्ष है जो अपने वोट की इज्जत के लिए लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था की तरह काम करना चाहिए, न कि किसी दबाव में।
 
हरियाणा की जनता ने इस चुनाव में कांग्रेस को खुलकर समर्थन दिया था, लेकिन जनादेश को बदलने का प्रयास जनता के भरोसे के साथ धोखा है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
 
हरियाणा में जनता का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग पारदर्शिता के साथ अपनी भूमिका स्पष्ट करे। लेकिन कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
 
कांग्रेस का यह प्रदर्शन हरियाणा में बढ़ती जनभावना को दर्शाता है कि जनता अब वोट की चोरी और प्रशासनिक हेरफेर को बर्दाश्त नहीं करेगी।
 
इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश यादव, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज चाँदवीर हुड्डा, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पंचकूला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संजय चौहान, करनाल कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष राजेश वैद, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक लुबाना, सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष पूनम चौहान, महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता पवन जैन, पंचकूला जिला कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर अंकुर गुलाटी, प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र रावल, कालका नगर परिषद की पूर्व प्रधान मनवीर कौर गिल, पार्षद गौतम प्रसाद, पार्षद संदीप सोही, पार्षद उषा रानी, पार्षद अक्षयदीप चौधरी, पूर्व प्रधान आर के कक्कड़, पूर्व ब्लॉक प्रधान नरेश मान, पंचकूला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम नाहर, एस सी सेल पंचकूला के जिलाध्यक्ष मुकेश सिसरवाल, हल्का कालका के सेवादल अध्यक्ष बलवंत सिंह, हल्का कालका युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीप शर्मा, पूर्व पार्षद दलबीर वाल्मीकि, पूर्व पार्षद प्रेम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश सोंधी, पंचकूला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंकुश निषाद, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अनिल चौहान, अजय गौतम, सुनील भारद्वाज, राजीव पसबोला, सुनील सरोहा, राजीव भुक्चल आदि बड़ी संख्या में सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh