Follow

प्रधानमंत्री की नीतियों पर विश्वास करके बंगाल की जनता ने खिलाया कमल : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 5 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश की जनता का शोषण किया फिर ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रदेश का शोषण किया। अब पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए वहां पर कमल खिलाया है। अब तक की पार्टियों ने जिस नीति से पश्चिम बंगाल में राज किया, उसने युवाओं के रोजगार को खत्म करने का काम किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा में अग्रसेन चौक पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति के तहत काम किया है। जिसके परिणामस्वरूप लगातार भारतीय जनता पार्टी जनता का विश्वास जीत रही है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में और हरियाणा प्रदेश में सत्ता प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी की नीति अन्तोदय की रही है। जिसमें अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना प्राथमिकता है।

इस मौके पर चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना  सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh