Follow

सोनीपत, पंचकूला, अंबाला नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 16 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने आज खाटू धाम पहुंचकर हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इससे पहले मोहन लाल बड़ौली सालासर धाम भी गए और वहां पर शक्ति तथा संकल्प के प्रतीक श्री सालासर बालाजी के भी दर्शन किए।

इस अवसर पर उन्होंने बाबा श्याम और सालासर बाला जी से प्रदेश की खुशहाली तथा प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार सफलता पर महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। बड़ौली ने कहा कि महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है।

मोहन लाल बड़ौली ने सबसे बड़े नगर निगम बीएमसी चुनाव में भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत और अभूतपूर्व सफलता के लिए महाराष्ट्र की जनता का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का मोदी सरकार की नीतियों पर लगातार भरोसा बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के सोनीपत, पंचकूला, अंबाला में होने वाले नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी और कांग्रेस पार्टी जीरो पर आउट होगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh