Follow

पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल व असम में भाजपा की शानदार विजय : ओम प्रकाश धनखड़

बंगाल- असम की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई

बंगाल में ऐतिहासिक विजय से नए युग की शुरुआत

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़,  4 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, देश के गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय,असम में फिर से कमल और पुडुचेरी में एनडीए की शानदार विजय पर इन प्रदेशों की जनता जनार्दन और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विजय के लिए अपना बलिदान तक दिया है। ऐसे सभी महान कार्यकर्ताओं को नमन। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए यह बात कही।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने की मुहिम में भागीदार बनने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके लिए बंगाल की जनता बधाई की पात्र है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ गुवाहाटी प्रदेश कार्यालय में  संगठन मंत्री रविंद्र राजू और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ खुशी पलों में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह शानदार विजय है। यह भाजपा की नीति और पार्टी के नेताओं की शानदार कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की मेहनत का शानदार परिणाम है। इस दौरान डॉ संजय शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ पूर्वी भारत के राज्यों में प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रवास पर हैं।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh