Follow

उतराखण्ड, उत्तर प्रदेश में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, पंजाब में भी बनेगी सरकार : विपुल गोयल

प्रधानमंत्री की पारदर्शी शासन जनहितैषी एवं विकासपरक नीतियों पर जनता ने लगाई मोहर : विपुल गोयल

भाजपा लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का कर रही कार्य

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 4 मई। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पश्चिमी बंगाल, आसाम एवं पुडुचेरी की जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों, पारदर्शी शासन, सुशासन एवं विकासपरक नीतियों पर मोहर लगाई है। इसके लिए इन तीनों राज्यों की जनता बधाई की पात्र है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री आज चंडीगढ़  में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर जनता ने पहले ही फीडबैक दे दिया था और अब वोट डालकर पूर्ण बहुमत देने का कार्य किया है। इससे यह साबित होता है कि जनता विपक्षी सरकारों से परेशान और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर ललायित थी। आज देश के सभी राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आसाम की जनता ने भाजपा को दोबारा से बहुमत दिया है। भाजपा ने 5 साल में आसाम में पूर्ण रूप से शान्ति बहाली कर विकास की राह आसान की है। इसी प्रकार पुडुचेरी पर्यटन के लिए बहुत ही बेहतर स्थल है इसे पर्यटकों के लिए ओर ज्यादा विकसित किया जाएगा। भाजपा ही लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य कर रही है।

एक प्रश्न के जवाब में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि भाजपा हिन्दु मुस्लिम, जाति पाति और सम्प्रदाय की राजनीति से उपर है। इन सब राज्यों में भाजपा के कार्यकर्ताओं का संघर्ष व मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की जब हार होती है तो वह भाजपा पर ठिकरा फोड़ने का काम करता है। पश्चिमी बंगाल में भी श्रीमती ममता बनर्जी सरकार को हार का आरोप भाजपा पर लगाने की बजाय आत्ममंथन करना चाहिए कि उनकी किन गलत नीतियों के कारण उन्हें हार मिली है और अब हार को जनता का मत समझ इसे स्वीकार करना चाहिए।

गोयल ने कहा कि हरियाणा में नगर निकायों के चुनाव में भी भाजपा को अवश्य ही जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार ने पुनः सत्ता में आने के बाद से अब तक 150 वायदों को पूरा किया गया है और वह हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही हैं।

एसआईआर के जवाब में राजस्व मंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से पात्र व्यक्तियों को वोट डालने का अधिकार मिलता है और अपात्र व्यक्तियों के वोट काटे जाते हैं। देश के किसी भी पात्र नागरिक का वोट नहीं काटा गया। उन्होंने कहा कि एसआईआर तो पूर्ववर्ती सरकारें भी नियमित रूप से करती रही है। वोट का संशोधन या शुद्विकरण करना अनिवार्य है।

एक अन्य जवाब में राजस्व मंत्री ने कहा कि उतराखण्ड, उतर प्रदेश में भी आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार हैट्रिक बनाएगी और पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा में पहले कार्यकर्ता और पद बाद में होता है। इसलिए हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उत्साहित होकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। यह देशव्यापी अभियान है और प्रधानमंत्री की नीतियों की जीत है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा के पिछले 11 सालों के शासन में कोई भी घोटाला व भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। अब भी विपक्षी सरकारों पर आरोप लगाए जा रहे हैं और जनता बीजेपी की नीतियों को पंसन्द करके विजय दिलाने का काम कर रही हैं।

 

Advertisement
Tap to Refresh