Follow

सरायन नदी पर बना अस्थायी पुल ढहा, चार लोग बहे

न्यूज़म ब्यूरो 

सीतापुर। जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक हर्रैया धाम में आयोजित मकर संक्रांति मेले के दौरान बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम पंचायत मिरचौड़ी के मजरा हर्रैया धाम के पास सरायन नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल अचानक टूट गया, जिससे चार लोग नदी में गिरकर बहने लगे। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सकुशल बचा लिया गया।

 

थाना अध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि सरायन नदी पर बना यह लकड़ी का अस्थायी पुल वर्षों पुराना है, जो बरुहा नेवादा, गंगापुर, अलाददपुर, बेनोरा, धरैंचा, समदेपारा, भौगौतीपुर और बारा भारी समेत कई गांवों को जोड़ता है। इसी पुल के जरिए लोग खैराबाद थाना क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर हर्रैया धाम में ऐतिहासिक मेला लगा हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

 

Advertisement

बुधवार शाम मेला समाप्त होने के बाद कई मेलार्थी इसी पुल से होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पुल का एक हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे अफरातफरी मच गई और चार लोग नदी में गिरकर बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही सूरजपुर चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घाट पर मौजूद केवट नरेश और सोबरन ने बताया कि नदी में गिरे चारों लोगों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद पुल की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया और स्थायी पुल निर्माण की मांग उठने लगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh