Follow

राज्यपाल कटारिया से मिले मिका सिंह, नशा-विरोधी अभियान से जुड़े, चंडीगढ़ में करेंगे मेगा शो

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 2 मई। प्रसिद्ध पंजाबी और बॉलीवुड गायक मिका सिंह ने आज शनिवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पंजाब लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान राज्यपाल कटारिया ने गायक मिका सिंह से राज्य में नशा विरोधी अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए मिका सिंह ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर शहर में एक मेगा शो आयोजित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह शो बिना किसी टिकट शुल्क के आयोजित किया जाएगा तथा इससे प्राप्त समस्त सहयोग नशा विरोधी अभियान को सशक्त बनाने में समर्पित किया जाएगा।

बैठक में पंजाबी भाषा, संस्कृति और विरासत को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। दोनों ने पंजाब की समृद्ध विरासत और परंपराओं को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement

इसके अलावा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। मिका सिंह ने सुझाव दिया कि पंजाब में बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड स्तर की एक विश्वस्तरीय फिल्म सिटी विकसित की जानी चाहिए, जिससे फिल्म निर्माताओं और पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल पंजाब की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
यह बैठक सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संवर्धन और आर्थिक विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh