न्यूज़म ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष के विधायकों के नारों से गूंज उठा है। विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के गेट से लेकर विधानसभा के अंदर तक प्रदर्शन किया और सीधा कहा कि महिला आरक्षण बिल जो लागू हो चुका है, उसे उत्तराखंड में भी लागू करें और 2027 के विधानसभा चुनाव जो होने वाले हैं, उनमें महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की जाएं।
इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेता महिलाओं को केवल वोट बैंक समझ रहे हैं।
उन्हें आरक्षण देना नहीं चाहते हैं, अगर उन्हें महिलाओं को इंसाफ देना है, सत्ता में उनको भागीदारी देनी है तो निश्चित रूप से तत्काल ही आज एक दिवसीय विशेष सत्र में ही आरक्षण व्यवस्था को लागू कर देना चाहिए। साथ ही वर्ष 2027 में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर चुनाव मैदान में उतारना चाहिए।
उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं, 70 में से 33% आरक्षण की मांग कांग्रेस ने महिलाओं को देने के लिए उठाई है। उनका कहना है कि हम सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों तरफ यह मांग कर रहे हैं और अभी सदन के बाहर ही हैं, सदन के अंदर भी हम महिलाओं को आरक्षण देने की मांग करेंगे। विधानसभा में उप नेता भवन कापड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार संविधान को तोड़ने करने का काम कर रही है। उसके द्वारा संस्थानों पर कब्जा किया जा रहा है और वह महिलाओं के आरक्षण के नाम पर दोगली नीति अपनाए हुए हैं। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के काफी विधायक मौजूद थे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
