Follow

…और विधायक ने विधानसभा के बाहर पलट दी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली !

न्यूज़म ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र जाती ने इकबालपुर शुगर मिल के द्वारा गन्ना किसानों के भुगतान न करने के विरोध में गन्नों की ट्रैक्टर से भरी ट्राली लाकर विधानसभा के गेट के बाहर पलट दी। विधायक वीरेंद्र जाती ने गन्ना किसानों की मांग उठाते हुए कहा कि किसानों का भुगतान इकबालपुर शुगर मिल के द्वारा नहीं किया जा रहा है और सरकार का पूरा संरक्षण शुगर मिल के प्रबंध तंत्र को मिला हुआ है, जिसके चलते किसान गन्ना किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उसी के विरोध में आज विधायक ने अपना विरोध दर्ज कराया है।

विधानसभा के बाहर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जब पलटा, तो उसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया, लेकिन इंटेलिजेंस पूरी तरीके से फेल नजर आया कि विधानसभा के चारों तरफ भारी कटिंग होने के बावजूद गन्ने की ट्राली कैसे पहुंच गई। इस पर सवालिया निशान खड़ा होता है। उत्तराखंड विधानसभा के बाहर गन्ने की ट्राली पहुंचने के बाद और विधायक वीरेंद्र जाती का प्रदर्शन करने के बाद एकदम अफरा तफरी का माहौल हो गया और उसके बाद पुलिस प्रशासन ने उसे गन्ने कि ट्राली को वहां से हटाने का काम किया। विधायक वीरेंद्र जाती का आरोप है कि गन्ना किसानों की प्रदेश सरकार अनदेखी कर रही है और उसका खामियाजा गन्ना किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

 

Advertisement
Advertisement
Tap to Refresh